सदियों का इतिहास हमारा , प्रीत हमारी संस्कृति है I ऋषि -मुनियो का देश हमारा , पुराणो की कृति है I वेद हमारे विज्ञानं की भासा, मानवता हमारी संस्कृति है I देश हमारा प्यारा सबसे, प्यारी मेरी धरती है I प्रेम हमारा जीवन दर्शन , न्याय हमारी नीति है I पूजन करते मानव ही नहीं , पत्थर पानी पौधों की भी स्तुति है I बसुधैव् कुटुंबकम नारा हमारा , अतिथिl देवो भव की रीती है I देश हमारा प्यारा सबसे, प्यारी मेरी धरती है I मौसम मेरे प्यारे इतने , पुलकित करते रहते है I जाड़ा गर्मी बरसात बसंत त्ररतुओ के परिवर्तन है I त्योहारो के मौसम , उमंग बिखरते रहे है I देश हमारा प्यारा सबसे, प्यारी मेरी धरती है I हिन्दू हिंदुस्तान की सभ्यता, बौद्ध , जैन, सिख की धर्मस्थली है I मुस्लिम, ईसाई, यहूदी यहां की धर्मनिरपेक्ष छवि है I मिलकर हम सब हरदम गाये, हिंदुस्तान हमारा सब देशो से न्यारा है I प्रीत हमारा ...